Accident in Damoh : दमोह जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ है।

हादसा दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण से ऑटो पलट गया और हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मतृकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। हादसे के बाद उसे इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उसने एक ऑटो को टक्कर मार दी है। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंच गए। ट्रक में फंसे ऑटो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

जैसे ही हादसे की जानकारी लगी, तत्काल ही देहात थाना पुलिस के साथ कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ऑटो को बाहर निकाला गया। साथ ही ट्रक के नीचे दबे लोगों को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पांच लोगों को मृत घोषित किया गया है। अभी तीन की स्थिति गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृत और घायलों की किसी भी प्रकार की सिनाख्त्त नहीं हो पाई है।
