CM साय ने पत्नी संग खींचे ‘बडला’: मंत्रियों ने पकड़ी रस्सी; 70 लाख बहनों को दिए 1-1 हजार, बच्चों के पोषण की दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ मिट्टी के बैल (बइला) रस्सी (डोर) से बांधकर खींचे। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी उनका साथ दिया। ये पोला तिहार की छत्तीसगढ़ी परंपरा है।

Source News – Dainik Bhaskar

दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोरा तिहार (त्योहार) मनाया गया। CM ने पत्नी संग भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा में प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान CM विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त के 1-1 हजार रुपए जारी किए। CM ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई। बच्चों के सही खान-पान को लेकर ये शपथ ली गई।

Similar Posts