आडेल पंचायत – जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे उठाए

आडेल पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन

आडेल पंचायत समिति सभागार मे साधारण सभा बैठक आयोजित हुई। सहायक विकास अधिकारी गंगा विष्णु विश्नोई ने बताया कि मुख्य अतिथि विकास अधिकारी मनमोहन मीणा व प्रधान लहरों देवी बेनीवाल की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित हुई।

पंचायत समिति सदस्य नगाराम बेनीवाल ने कहा कि गुड़ामालानी से 132 केवी लाइन से धोलानाडा जीएसएस को जोड़ने के लिए आरडीएस योजना के तहत दो साल पहले लाइन स्वीकृति हुई थी, उसका अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। सड़कों पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढ़े पड़ गए हैं। उसको पीडब्ल्यूडी विभाग सही करवाएं। छोटू सरपंच केलम विश्नोई ने कहा कि जंगली सुअरों से किसान परेशान हैं। निम्बल कोट सरपंच नगाराम सियाग ने कहा कि आडेल पंचायत समिति क्षेत्र के निम्बल कोट, सड़ेचा, खारिया सहित कुछ क्षेत्र बाल विकास परियोजना से सिणधरी के अधीन है। अब बाड़मेर व बालोतरा जिला अलग होने पर सिणधरी के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों को आडेल में शामिल किया जाएं। निम्बल कोट में कटाण रास्ते व सड़कों की मरम्मत कार्य की मांग उठाई।

राणासर खुर्द सरपंच जेती विश्नोई ने कहा कि किसानों ने कृषि बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद भी दो साल से बिजली विभाग मे चक्कर लगा रहे हैं जबकि बिजली नहीं उपलब्ध हुई है। पंचायत समिति सदस्य जसराज भाम्भू ने आडेल में आबादी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने, पानी बिजली सहित कई समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। खारिया सरपंच राऊराम ने पानी की समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। आसूओं की बाड़मेर, आडेल पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि। पंचायत समिति क्षेत्र के निम्बल कोट, सड़ेचा, खारिया सहित कुछ क्षेत्र बाल विकास परियोजना से सिणधरी के अधीन है। अब बाड़मेर व बालोतरा जिला अलग होने पर सिणधरी के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों को आडेल में शामिल किया जाएं। निम्बल कोट में कटाण रास्ते व सड़कों की मरम्मत कार्य की मांग उठाई। राणासर खुर्द सरपंच जेती विश्नोई ने कहा कि किसानों ने कृषि बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद भी दो साल से बिजली विभाग मे चक्कर लगा रहे हैं जबकि बिजली नहीं उपलब्ध हुई है। पंचायत समिति सदस्य जसराज भाम्भू ने आडेल में आबादी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने, पानी बिजली सहित कई समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। खारिया सरपंच राऊराम ने पानी की समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। आसूओं की ढाणी सरपंच अणसी देवी ने सरकार द्वारा पशु वाहन से मिलने वाली सेवाएं नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। मालपुरा सरपंच नोजी ने कहा कि मालपुरा मे पिछले दो साल से बीएसएनएल टावर लगाने के बावजूद भी उसको शुरू नहीं करने पर नेटवर्क की समस्या है। आदर्श आडेल सरपंच जूंजाराम साईं ने बिजली, सड़क की समस्या को लेकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। आडेल प्रधान लहरों देवी बेनीवाल व विकास अधिकारी मनमोहन मीणा ने कहा कि आज जो भी जनप्रतिनिधि समस्या को लेकर आए हैं, उन समस्या को लेकर अधिकारी जल्दी ही निस्तारण करें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आमजन तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts