बाड़मेर :- मॉच्र्युरी के बाहर कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस।
करंट की चपेट में आने से विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर आए, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके बाड़मेर के आगोर गांव में बीती रात की है। जानकारी मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। रात को पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार बाड़मेर आगौर निवासी मीना (30) पत्नी कैलाश नाथ की रविवार देर शाम को घर के बाहर लगे पोल के पास खड़ी थी। रिमझिम बारिश होने के दौरान लाइट के पोल में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर गई। परिजन व आसपास के लोग महिला को प्राइवेट गाड़ी से हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच कर शव मॉच्र्युरी में रखवाया गया। आज सुबह से मॉर्च्यूरी के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ने बताया- परिजनों की सूचना पर सोमवार को लाइट पोल में अचानक करंट आने की रिपोर्ट के आधार पर थाने में मृग रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तीन मासूम बच्चों की मां है मृतका
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। इसके तीन बच्चे है। इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है।
