महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार के बाद पूरे शहर में बवाल मच गया है. लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन का भी घेराव किया और रेलवे ट्रैक को रोक रखा है. ऐसे में रेल ट्रैक को खाली कराने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारी भीड़ पर लाठीचार्ज किया है.
Source News :- AajTak

महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार के बाद पूरे शहर में बवाल मच गया है. लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन का भी घेराव किया और रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा था. ऐसे में रेल ट्रैक को खाली कराने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारी भीड़ पर लाठीचार्ज किया. ताकि रेलवे ट्रैक को खाली कराया जा सके. पुलिस ने जानकारी दी कि अब रेल ट्रैक को खाली करा दिया गया है और इसकी जानकारी रेलवे को दे दी गई है. यानी अब इस रूट पर रेल नेटवर्क सुचारू ढंग से चल सकेगा.
पुलिस ने खाली कराया रेलवे ट्रैक

क्या है मामला?
ठाणे के बदलापुर में स्थित आदर्श विद्यालय के शिशु वर्ग में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ सफाई कर्मचारी ने छेड़छाड़ की थी. इस घटना से गुस्साए लोग स्कूल के सामने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे. देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या बढ़ती गई और पूरे शहर में आक्रोशित लोगों की भीड़ बैनर-पोस्टर लेकर निकल आई. इसके बाद लोगों ने रेलवे स्टेशन का घेराव शुरू कर दिया.

