Bharat Bandh: बिहार के कई जिलों में रेल-परिवहन सेवाएं प्रभावित, जानें कहां-कहां है बंद का असर, देखें- फोटो और वीडियो

Bharat_Band

एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले एक अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।

Source news :- Indiatv

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति व दलित और आदिवासी संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का देश में सबसे ज्यादा असर बिहार में दिखाई दे रहा है। बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए और टायर जलाकर विरोध जता रहे हैं। कई जिलों में प्रदर्शनकारी रेल पटरियों और सड़कों पर भी आ गए। इसकी वजह से रेल और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा है। बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया है और ट्रैक पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिहार के किन जिलों में भारत बंद का असर देखा जा रहा है और ट्रेन और बस सेवाओं पर असर पड़ा है।

पटना में भारत बंद का असर

पटना के कई जगहों पर भारत बंद का असर दिख रहा है। आरजेडी, विकासशील इंसान पार्टी, माले समेत कई पार्टियों ने इसका समर्थन किया है। प्रदर्शन को लेकर पटना के  जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पटना के बैरिया में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर आगजनी की। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे यातायात बाधित है। डीएम ने रोड जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।

हाजीपुर की कई सड़कें जाम

भारत बंद का हाजीपुर में भी असर दिख रहा है। हाजीपुर के कई जगहों पर लोगों ने चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने पटना राजधानी से उत्तर बिहार के जोड़ने वाली मुख्य मार्ग हाजीपुर-पटना को बंद कर दिया है। हाजीपुर के रामाशीष चौक, गोलंबर पासवान चौक, सुल्तानपुर जैसे मुख्य चौराहों पर जाम है। प्रदर्शनकारी यहां पर डटे हुए हैं।

Similar Posts