Madhya Pradesh / Khandwa
प्रदेशभर में सोयाबीन एवं अन्य कृषि जिसी के गिरते हुए दामों ध्यान आकर्षण हेतु
हम सभी किसान आपसे निवेदन करते हैं कि विगत 01 वर्ष से पूरे पूरे देश भर में सोयाबीन की कीमत पिछले 15 सालों के निम्न स्तर पर हैं जो की किसानों में निराशा पैदा कर रही हैं जिस अनुपात में कृषि लागत डीजल खाद रासायनिक कीटनाशक मज़दूरी) एवं महंगाई बढ़ी है उसे अनुपात में सोयाबीन के भाव नहीं बढ़े हैं

वर्ष 2012 में जो सोयाबीन का आव था आज 2024 में भी सोयाबीन उसी भाव पर बिक रही है महोदय जी इन 12 वर्षों में सोयाबीन की लागत लगभग दोगुनी हो चुकी है परंतु कीमतों में और भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य, में इतनी वृद्धि नहीं हुई है

आज भी यह स्थिति है कि भारत सरकार द्वारा जारी सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपए से लगभग ₹1000 रुपए नीचे बिक रही है।
यह कि खेतों में लगे की जगह पर एक ही ट्रांसफार्मर के भार के अतिरिक्त कनेक्शन प्रदाय किये जाने से ट्रांसफार्मर भी आये दिन खराब होकर जल मत है इस कारण हमें सिंचाई कार्य करने में विलंब होता है। जिससे कई बार दुसरी जमीन पर लगी फसले भी खराब होने लगती है जिससे हमारे उपर तरिका भार आता है और ऐसी स्थिति में हमे फसल की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में हमारा आपसे निवेदन है कि गांवों एवं खेतों में झूल रहे तारों एवं अत्यधिक भार वाले ट्रांसफार्मर की जांच कराई जाकर उचित कार्यवाही की जाना आवश्यक है।
Source – Jansanwad Sanwaddata
