छत्तीसगढ़ के दुर्ग में निगम दफ्तर के अंदर राजस्व अफसर और पूर्व पार्षद शराब पार्टी करते हुए दिखाई दिए अधिकारी बोले मैं तो मना करने गया था वहीं पूर्व पार्षद वीडियो बनता देख दारू की बोतल टेबल के नीचे छुपा रहे थे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में ड्यूटी के दौरान राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद ने दारू पार्टी करी इस दौरान निगरानी के लिए उन्होंने एक आदमी को भी गेट के बाहर खड़ा कराया था दोनों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो गया कलेक्टर ने इसके जांच के निर्देश दिए थे जिसके बाद राजस्व अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया वीडियो में शराब की बोतल टेबल पर रखकर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल बैठे दिखाई दे रहे हैं

कैमरा देखते ही उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया साथी अफसर ने कहा कि वह तो पूर्व पार्षद को मना करने गए थे मामला बुधवार दोपहर अतिक्रमण शाखा का बताया जा रहा है वीडियो बनता देख दुर्गेश गुप्ता उठकर बाहर आ गए और मना करने लगे जबकि पूर्व पार्षद पटेल शराब की बोतल लेकर बैठे थे

इसके बाद उन्होंने शराब की बोतल उठाकर टेबल के नीचे रख दी जब राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल शराब पीने बैठे हैं वह तो उन्हें मना करने के लिए गए थे राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने सूचना मिली थी कि पूर्व पार्षद प्रमोद पटेल निगम कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे हैं इस पर वह उन्हें मना करने गए थे

इसी दौरान उनका वीडियो बना लिया उनका कहना है कि शराब नहीं पी रहे थे जब यह मामला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दिए एडिशनल कलेक्टर का कहना है कि मामले में कार्रवाई करने का अधिकार निगम आयुक्त को है उन्हें जानकारी दे दी है वह इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे वहीं जब दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर को फोन लगाया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया

Similar Posts