हर पंचायत को जन-भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करनी है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। इसके लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से देश की सभी पंचायतों में सबकी योजना-सबका विकास अभियान शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। मप्रके हर गांव को इस अभियान के जरिए समग्र विकास के मौकेमिलने वाले हैं। अभियान में हर पंचायत को जन-भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को लगातार विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, ताकिहमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम विषयों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
