
जयपुर : भजनलाल सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को पहला पूर्ण कालिक बजट पेश किया। बजट पेश करते समय विपक्ष ने काफी हंगामा किया। बजट को लेकर वित्त मंत्री का दावा है कि इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट को सभी वर्गों को साधते हुए तैयार किया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री ने करीब 2 घंटे 50 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। वित्तमंत्री के अनुसार महिला सशक्तिकरण, कृषि, चिकित्सा, रोजगार, शिक्षा समेत कई विषयों को लेकर इस बजट में केंद्रित किया है। इस रिपोर्ट के जरिए जानते हैं कि भजनलाल सरकार के पहले बजट में क्या 15 महत्वपूर्ण घोषणाएं रही।

इसके चलते प्रदेश में 6 माह टल सकते हैं पंचायत चुनाव, सरकार के उच्यस्तरीय सूत्रों ने फस्र्ट इंडिया न्यूज को दिए संकेत, इस दौरान पंचायतों की कमान होगी प्रशासक के हाथ में सरकार का चुनाव सुधार को माना जा रहा है यह बड़ा कदम, एक राज्य-एक चुनाव के तहत निकायों और ग्राम पंचायतों चुनाव एक साथ करवाने की कवायद इसके तहत सुझाव के लिए कमेटी का गठन भी करेगी सरकार इसे लेकर विधानसभा का दुलाया जा सकता है विशेष सत्र विधेयक पारित करवाने के लिए सर्वसम्मति के लिए सरकार बुला सकती है सर्वदलीय बैक भी, सरकार अपने बजट में पहले चुनावी प्रक्रिया में बदलाव करने का कर चुकी है ऐलान
