तोकापाल | राज्य सरकार के आदेशानुसार शनिवार को बिना बस्ते के खेल-खेल में सीखने के तहत बच्चों की बाल सभा बालक आश्रम एर्राकोट में आयोजित किया गया। इसमें आस-पास के पालक, सरपंच व शाला समिति ने भी भाग लिया। इस सभा में शिक्षक व पालकों ने बच्चों को उनके अधिकार को समझाया। साथ ही आश्रम में खाने संबंधित, सफाई रखने, अनुशासन में रहने कोई परेशानी हो तो शाला समिति से बताने व बाहरी लोगों को बिना अनुमति प्रवेश में समझाईश दी गई।

आश्रम अधीक्षक ने बच्चों को हेल्थ से जुड़ी जानकारी साझा की। बालसभा का मंच संचालन आठवीं के शंकर कश्यप ने किया। बच्चों के द्वारा गीत, कविता, भाषण, नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बच्चों को पुरस्कार के रूप में पेन, कॉपी दिया गया। मंडल संयोजक तोकापाल ने भी बच्चों व स्कूल स्टाफ को समझाइश देते पालकों से भी रूबरू हुए। बाल सभा को यादगार व आकर्षित करने पालकगण बच्चों के गतिविधि में शामिल हुए।
