Paris Olympics 2024 India Day 13: भारत को मिला पांचवां मेडल, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर; पाकिस्तान के पास गया गोल्ड

Source news – abplive

Paris Olympics 2024 India Day 13 Live: नीरज चोपड़ा ने फेंके लगातार 3 फाउल

नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की थी. उसके बाद नीरज के तीनों प्रयास फाउल रहे हैं. अब उनके पास पाकिस्तान के अरशद नदीम को पीछे छोड़ने का सिर्फ एक मौका बचा है.

Paris Olympics 2024 India Day 13 Live: सिल्वर मेडल पोजीशन पर नीरज चोपड़ा

पहले 3 प्रयासों के बाद नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल पोजीशन पर बने हुए हैं. पहले स्थान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं.

1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर

2. नीरज चोपड़ा (भारत) – 89.45 मीटर

3. याकूब वालेश (चेक गणराज्य) – 88.50 मीटर

Paris Olympics 2024 India Day 13 Live: पाकिस्तान के एथलीट ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया है. अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका है.

Similar Posts