Paris Olympics 2024 Day 11 Updates: विनेश फोगाट फाइनल में पहुंची, गुजमान को 5-0 से हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज के खिलाफ सेमीफाइनल में पहला पॉइंट लेकर 1-0 की बढ़त ले ली। पहले राउंड के खत्म होने पर स्कोर स्कोर 1-0 से विनेश के पक्ष में रहा। इसके बाद विनेश ने लगातार पॉइंट लेकर 5-0 की बढ़त बना ली। इसी स्कोर पर मैच खत्म हुआ और विनेश ने फाइनल में एंट्री मार ली। इसके साथ ही उनका मेडल पक्का हो गया है। अब वह गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगी।

Similar Posts