सुजानगढ़ | नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच ने रविवार को जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगरपरिषद में अनियमितताओं की शिकायत करते हुए जांच के लिए कमेटी बनवाने और जांच करवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि सुजानगढ़ नगरपरिषद ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर अन्य क्षेत्रों में सड़कें बनवाई हैं, जिससे राजकोष का दुरुपयोग हुआ है। इसके अलावा पट्टे बनाने में भेदभाव और धांधली के आरोप भी लगाए हैं। परिषद क्षेत्र में बिना व्यावसायिक अनुमति के चल रहे तिरपाल गोदामों के संचालन की भी शिकायत की गई है।
उन्होंने बताया कि इन गोदामों के संचालन में सभापति की मौन स्वीकृति भी शामिल है, जिससे परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस दौरान कमल दाधीच सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
